यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026

संगठन का नाम: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम: अप्रेंटिस (Apprentice)
कुल पद: 1865
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
प्रशिक्षण अवधि: 1 वर्ष
विज्ञापन जारी: 28 अप्रैल 2026
आवेदन प्रारंभ: 29 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 19 मई 2026
ऑनलाइन परीक्षा: मई/जून 2026 (संभावित)

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 मई 2026
ऑनलाइन परीक्षामई/जून 2026
पात्रता की कट-ऑफ तिथि01 अप्रैल 2026

रिक्त पदों का विवरण

कुल पद: 1865

प्रमुख राज्यों में पदों का विवरण:

  • उत्तर प्रदेश – 335 पद
  • आंध्र प्रदेश – 303 पद
  • महाराष्ट्र – 196 पद
  • तेलंगाना – 164 पद
  • कर्नाटक – 131 पद
  • मध्य प्रदेश – 116 पद
  • तमिलनाडु – 95 पद
  • बिहार – 60 पद
  • गुजरात – 58 पद
  • ओडिशा – 58 पद
  • पश्चिम बंगाल – 56 पद

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

  • स्नातक का परिणाम 01 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने 01 अप्रैल 2022 के बाद स्नातक उत्तीर्ण किया हो।

आयु सीमा (01 अप्रैल 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु में छूट

वर्गछूट
SC/ST5 वर्ष
OBC (NCL)3 वर्ष
PwBD (UR/EWS)10 वर्ष
PwBD (OBC)13 वर्ष
PwBD (SC/ST)15 वर्ष

मासिक स्टाइपेंड

शाखा श्रेणीस्टाइपेंड
ग्रामीण / अर्ध-शहरी₹15,000 प्रतिमाह
शहरी₹18,000 प्रतिमाह
मेट्रो शहर₹20,000 प्रतिमाह

अप्रेंटिस को किसी अन्य प्रकार का भत्ता या सुविधा नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

1. ऑनलाइन परीक्षा

विषयप्रश्नअंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता2020
सामान्य अंग्रेजी2020
मात्रात्मक एवं तार्किक योग्यता2020
कंप्यूटर / विषय ज्ञान2020
यूनियन बैंक उत्पाद एवं सेवाएं2020
कुल100100
  • परीक्षा अवधि: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

2. स्थानीय भाषा परीक्षा

जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा, उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। महाराष्ट्र के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।

3. दस्तावेज सत्यापन

4. मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र


आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य/OBC पुरुष₹944
सामान्य/OBC महिला₹708
SC/ST₹236
PwBD₹236
ट्रांसजेंडर₹236

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

निम्न उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे:

  • जिन्होंने पहले किसी संस्था में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो।
  • जो वर्तमान में अप्रेंटिसशिप कर रहे हों।
  • जिनके पास स्नातक के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव हो।
  • जिन्हें किसी अप्रेंटिसशिप से अनुशासनहीनता के कारण हटाया गया हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्नातक अंकसूची / डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • APAAR ID
  • वैध मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें?

  1. NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  2. NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. आवेदन पत्र जमा कर प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण सूचना

  • यह भर्ती स्थायी नौकरी नहीं है।
  • अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद बैंक में नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: 1865 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें ऑनलाइन आवेदन

Union Bank Apprentice Recruitment 2026 Notification जारी। 1865 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से 19 मई 2026 तक। पात्रता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें।